मैं मुलायम सिंह यादव का नया पोस्टर रिलीज, टीजर में दिखा था पहलवान से राजनेता बनने का सफर

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जीवन पर बन रही फिल्म मैं मुलायम सिंह यादव का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में अमित सेठी मुलायम सिंह के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके पहले लॉकडान के दौरान फिल्म का मोशन पोस्टर और सवा मिनट का टीजर भी सामने आया था। मेकर्स ने इसकी रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पोस्टर के साथ लिखे कैप्शन में बताया गया है कि – वे आए और उन्होंने राजनीतिक परिदृश्य तब बदला जब पूंजीवाद और ब्यूरोक्रेसी राजनीति के मुख्य स्तंभ बन चुके थे।

Twitter पर छबि देखें

फिल्म से जुड़ी स्टार कास्ट 

फिल्म में अमित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक नजर आएंगे। डायरेक्शन सुवेंदु राज घोष ने किया है। प्रोडक्शन मीना सेठी मंडल का है। फिल्म का मोशन पोस्टर और टीजर अप्रैल में रिलीज किया जा चुका है। जिसमें मुलायम सिंह यादव की जर्नी की झलक दिखाई गई थी कि कैसे एक किसान का बेटा राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल करता है। मोशन पोस्टर में कई नारे सुनाई दिए थे, जैसे- जिसका जलवा कायम है उसका नाम मुलायम है। 

ऐसा है मुलायम सिंह यादव का सफर

मुलायम सिंह का जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। किसान परिवार में जन्मे मुलायम के पांच भाई-बहन हैं। पिता सुधर सिंह यादव उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे लेकिन पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु नत्थूसिंह को मैनपुरी में की एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के बाद उन्होंने नत्थूसिंह के ही विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। राजनीति में आने से पहले मुलायम कुछ दिनों तक इन्टर कॉलेज में टीचिंग भी कर चुके हैं।

फिल्म से पहले मुलायम सिंह पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं। इनमें अशोक कुमार शर्मा की लिखी मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार, राम सिंह तथा अंशुमान यादव की मुलायम सिंह: ए पॉलिटिकल बायोग्राफी उनकी प्रमाणिक जीवनी है।

DB

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!