डाकघर के खाता धारकों के खाते से किया 16 लाख 70 हजार 427/-रू का गबन

कुरावर(राजगढ़) फरियादी आदिल हुसैन, कार्यालय उप संभागीय निरीक्षक, डाकघर ब्यावरा जिला राजगढ द्वारा अधीक्षक डाकघर सीहोर की ओर से जारी आवेदन पत्र जिसमें कुरावर उप डाकघर मे पदस्थ रहे सब पोस्ट मास्टर, कुरावर पवन कुमार पंचोली के विरूद्ध पोस्ट आफिस के खाता धारकों के खातों से धोखाधडी करके फर्जी निकासी करना एवं जमा राशि शासकीय हिसाब में न लेेकर कुल राशि 16,70,427/-स्वयं के उपयोग में लेने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया था। जांच उपरांत आरोपी सब पोस्ट मास्टर पवन कुमार पंचोली के विरूद्ध थाना कुरावर में अपराध क्र0 175/20 धारा 409, 420, 467, 468, 471, 475 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर आज दिनांक 24.06.2020 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गबन एवं धोखाधडी की रोकथाम के संबंध में जिला राजगढ के उर्जावान पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा (भा.पु.से.) द्वारा समय समय पर निर्देश दिये जाते हैं, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एन एस सिसौदिया द्वारा आदेश दिये जाते हैं। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महोदय नरसिंहगढ़ श्री भारतेन्दु शर्मा द्वारा भी अपराधों की रोकथाम व आरोपीयों की धरपकड हेतु निर्देशित किया जाता रहा है।
वरिष्ठ अधिकारीगणों के निर्देशों के पालन में थाना कुरावर की टीम जिसमें थाना प्रभारी बीभेन्दु् व्यंकट टांडिया, सउनि मेहरवान सिंह कुंभकार, आरक्षक प्रदीप बैरागी, मुकेश मीणा, बीरेन्द्र मोर्य एवं महिला आरक्षक प्रियंका सिंह के द्वारा 12 घंटे के भीतर ही डाक विभाग के खाता धारकों का 16,70,427/- रू गबन करने वाले डाक विभाग के ही सब पोस्ट मास्टर पवन कुमार पंचोली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!