श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में मौजूद साध्‍वी प्रज्ञा अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ीं

भोपाल: मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी सांसद साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबियत अचानक बिगड़ गई. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी प्रदर्शनी में मौजूद साध्‍वी प्रज्ञा अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ीं. लोगों ने उन्‍हें किसी तरह से उठाकर कुर्सी पर बिठाया. वहीं, प्रदर्शनी के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है. अब मुखर्जी के सपनों का भारत बनेगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा.बता दें कि बीते 30 मई को प्रज्ञा सिंह ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर भोपाल में लगाए गए थे. इसके एक दिन बाद यादिन 31 मई को उनके दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी. सूत्रों के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण पिछले काफी समय से दिल्ली के अस्‍पताल में भर्ती थीं. उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए कहा था कि उनकी हालत ठीक नहीं है. उन्हें एक आंख से दिखना बंद हो गया है. दूसरी से भी धुंधला और केवल 25 प्रतिशत दिख रहा है. साथ ही ब्रेन से लेकर रेटीना तक में सूजन और पस है. डॉक्टरों ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को बातचीत करने से मना किया था. भोपाल में अपने लापता होने के पोस्टर चस्पाने पर उन्होंने कहा था कि ये कांग्रेस की घृणित हरकत है. लॉकडाउन में वो जरूर दिल्ली में हैं लेकिन, उनकी पूरी टीम भोपाल संसदीय क्षेत्र में तत्पर है.

कांग्रेस को लिया था आड़े हाथ
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि कांग्रेस के नेता उनके बारे में बेसिर-पैर की बातें कह रहे हैं. मैं आज जिन बीमारियों से परेशान हूं यह कांग्रेस की सरकारों द्वारा दी गई हैं. सांसद प्रज्ञा ठाकुर से जुड़े सूत्रों का कहना था कि उन्हें सिर, आंख और कमर में परेशानी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने साध्वी को आराम की सलाह दी थी. सूत्रों का कहना था कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय गिरफ्तारी और पूछताछ के दौरान प्रज्ञा ठाकुर को काफी प्रताड़ित किया गया था. इस दौरान उनकी आंख और सिर में चोट लग गई थी. इसके अलावा उन्हें कमर में भी दर्द शुरू हुआ था.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!