प्रदेश अध्यक्ष कुँ धर्मेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को दिया ज्ञापन

समाज के सम्मान की लड़ाई …..

इंदौर:बाणगंगा अस्पताल का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर किये जाने की लड़ाई , राजपूत समाज के सम्मान की लड़ाई है। इसी तारतम्य में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा , मध्यप्रदेश के संरक्षक व पदाधिकारी बुरहानपुर विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह शेरा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मान सिंह राजावत , युवा जिला अध्यक्ष शुभम सिंह तोमर के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष कुँ धर्मेंद्र सिंह गौतम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से बैठक कर , बाणगंगा अस्पताल की वस्तुस्थिति का विवरण बताया ।

प्रकरण की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुँ धर्मेंद्र सिंह गौतम ने ज्ञापित किया कि जल्द से जल्द अस्पताल का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर कर ससम्मान महाराणा प्रताप जी के नाम का बोर्ड लगाया जाय।

ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए , सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी, शाशन राजपूत समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है । साथ ही अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप न सिर्फ राजपूत समाज अपितू सम्पूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं, महारणा प्रताप के सम्मान में किंचित चूक की कोई गुंजाइश नही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व राजपूत समाज को हार्दिक मंगल कामनाएं प्रेषित की।

महासभा के पदाधिकारीगण का कहना है कि हम इस मामले पर चुप नही बैठेंगे। महाराणा प्रताप के सम्मान की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!