ICICI बैंक ने ICICI PLI में 840 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

मुंबई । ‎निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को कहा कि बैंक ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर बेचे हैं। बैंक ने बताया कि 10 रुपए फेस वैल्यू में 21,500,000 शेयर बेचे गए हैं। इससे बैंक को 840 करोड़ रुपए हासिल हुए हैं। इस हिसाब से बैंक ने इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 1.50 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। शेयर सेल के बाद आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी घटकर 51.4 फीसदी रह गई है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में बैंक के शेयर तीन फीसदी और प्रू लाइफ के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी आई है। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए 9 मई को आईसीआईसीआई बैंक ने कहा था कि मौका मिलने पर वह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करेगा। आईसीआईसीआई बैंक और प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड मिलकर अ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को प्रमोट करते हैं। 31 मार्च 2020 तक इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 1,52,968 करोड़ रुपए हो गया। शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 2250 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेची थी। इस हिसाब से बैंक ने कुल 3.96 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!