फैमिली बॉन्डिंग को बढ़ाने का दिन है इस बार का योग दिवस:नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

नई दिल्ली| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कहा कि इस बार यह दिन फैमिली बॉन्डिंग को बढ़ाने का दिन है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेहत के लिए योग को करना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है। हमारी फैमिली बॉन्डिंग को भी बढ़ाने का दिन है।’ कोरोना वायरस संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज बिना लोगों के बड़े जमावड़े के डिजिटल मीडिया मंचों पर मनाया जा रहा है। इस साल की योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘कोरोना वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि रेस्पिरेट्री सिस्टम पर हमला करता है। हमारे रेस्पिरेट्री सिस्टम को मजबूत करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानी कि सांस लेने वाले व्यायामों से।’पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में सेहत के लिए योग करें। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा, ‘योग दिवस एकजुटता का दिन है। जो हमें साथ लाता वही तो योग है इस बार योग दिवस की ‘थीम योग एट होम है’, हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए योग करेंगे।’

‘योग के प्रति बढ़ा उत्साह’
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग के प्रति दुनियाभर में उत्साह बढ़ रहा है। कोरोना के चलते दुनिया योग की जरूरत पहले के तुलना में अधिक समझ रही है। उन्होंने कहा, ‘एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हम प्रयास करेंगे कि ‘योग एट होम’ और ‘योग विद फैमिली’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इसमें हम जरूर सफल और विजयी होंगे

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!