बसपा नेता पिंटू सेंगर की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, बसपा सुप्रीमो को चांद पर जमीन देने की पेशकश की थी

कानपुर. उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले में शनिवार को बसपा के कद्दावर नेता पिंटू सेंगर पर दिन दहाड़े बदमाशों ने गोलियां बरसा दी गईं। ताबड़तोड़ फायरिंग की अवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पिंटू सेंगर को गंभीर हालत में रिजेंसी अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिंटू सेंगर बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को चांद पर जमीन देने की पेशकश की थी इसके बाद वो अचानक राजनीति में चर्चा का विषय बन गए थे ।

जानकारी के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ केडीए आशियाना कॉलोनी के पास नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सेंगर जैसे ही कार से उतरे बदमाशों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। पिंटू सेंगर वहीं गिर पड़े और बाइक सवार बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से 11 कारतूस के 11 खोखे बरामद किए हैं। दरअसल यह पूरी घटना सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर के पास हुई है।

2007 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके थे पिंटू सेंगर 

बसपा नेता पिंटू सेंगर का बसपा कार्यकाल में कद काफी बढ़ गया था। इसके बाद से प्रापर्टी डीलर का काम करने लगे थे। पिंटू सेंगर ने 2007 बसपा की टिकट पर कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ा था।

एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक चकेरी थाना क्षेत्र के जाजमऊ इलाके में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों ने इनोवा गाड़ी का पीछा किया था। जैसे पिंटू सेंगर गाड़ी से नीचे उतरा उन गोलिया चला दीं। इसके बाद दो बाइक पर सवार चार लोग भाग गए। पुलिस ने पिंटू सेंगर को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डॉक्टरों ने उनकों मृत घोषित कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!