सरकार अगले महीने फिर कर सकती है स्ट्राइक इसलिए चुनाव लंबा खींचा जा रहा:ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जानबूझकर लंबी खींची जा रही है। ऐसा इसलिए ताकि भाजपा बंगाल को परेशान करने की अपनी योजना के तहत एक और हमला (स्ट्राइक) करा सके। उन्होंने कहा- मैं नहीं कह सकती कि किस तरह का हमला।  तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के इस बयान को भारत की ओर से की जा सकने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई की तरफ इशारा माना जा रहा है।

ममता ने कहा- हमले के बारे में पत्रकारों ने बताया

न्यूज एजेंसी के मुताबिक ममता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘कुछ वरिष्ठ पत्रकारों ने मुझे बताया है कि एक और हमला (स्ट्राइक) होगा। मैं नहीं कह सकती कि किस तरह का हमला। अप्रैल में तथाकथित… तथाकथित… तथाकथित के नाम पर। इसी वजह से यह (मतदान प्रक्रिया) 19 मई तक जारी रहेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कृपया मुझे गलत तरीके से पेश न करें। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति मेरे मन में काफी इज्जत है। लेकिन पश्चिम बंगाल में माहौल खराब करना भाजपा की योजना का हिस्सा है।’’

भाजपा ने कहा- आरोप बेबुनियाद

उधर, ममता के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी आदत है। वे हवा में बातें करती हैं। अगर उनके पास सबूत है तो उन्हें इसे सार्वजनिक करना चाहिए।’’

मोदी सरकार पर युद्ध उन्माद फैलाने का आरोप लगा चुकीं ममता

14 फरवरी को पुलवामा हुए फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट हवाई हमला किया था। इस पर ममता ने मोदी सरकार पर ‘युद्ध उन्माद’ फैलाने का आरोप लगाया था। ममता ने यह भी कहा था कि जवानों की जिंदगी चुनावी राजनीति से ज्यादा कीमती है, लेकिन देश को यह जानने का हक है कि एयर स्ट्राइक के बाद बालाकोट में हुआ क्या।

बंगाल में सातों चरण में होगा मतदान

आने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सभी सातों चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल जबकि सातवें और अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा। ममता ने यकीन जाहिर किया कि उनकी पार्टी राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें लंबी खींची जा रही चुनावी प्रक्रिया से कोई दिक्कत नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!