बालेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस में की घर वापसी

74 बरस की उम्र में दिल बदल

ग्वालियर: बालेंदु शुक्ल एक वक्त ग्वालियर चम्बल में वह नाम थे, जिनकी इजाज़त के बिना ना तो सियासी पत्ता हिलता था ना ही सरकारी मशीनरी का कोई पुर्ज़ा यहां से वहां होता था। बालेंदु मतलब ग्वालियर। ग्वालियर मतलब बालेंदु। यह तब का दौर था जब माधव राव सिंधिया का दिल्ली की सत्ता में डंका बजता था। 1980 में माधवराव ही बैंक की नौकरी छुड़वाकर बालेंदु को राजनीति में लाए और गिर्द से टिकट भी दिलवाया। फिर इन्होंने पलटकर नहीं देखा। सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ते ही गए। सिंधिया केंद्र में तो बालेंदु प्रदेश की सत्ता में अपनी जड़ें मजबूत करते जा रहे थे। सिंधिया के महल में कौन कांग्रेसी कदम रखेगा यह भी बालेंदु ही तय करते थे पर समीकरण तब बिगड़े जब 2001 में माधवराव का असमय निधन हुआ और छोटे सिंधिया यानी ज्योतिरादित्य राजनीति में आए। बालेंदु ने ही इन्हें राजनीति का ककहरा पढ़ाया था पर सबसे पहले इन्होंने बालेंदु को ही महल से बाहर किया। असर यह हुआ कि बालेंदु का जब साल 2008 में टिकट कटा तो यह BSP के टिकट पर चुनाव लड़े और हार कर घर बैठने के बजाय BJP के सदस्य बन गए। तब से लेकर आज सुबह तक BJP में रहे। BJP से अचानक मोह भंग भी यूं ही नहीं हुआ। सब कुछ चकाचक चल रहा था। कम्पर्ट जोन में भी थे पर दिक्कत यह थी कि जिन सिंधिया की वजह से कांग्रेस छोड़ी वे BJP में आ चुके हैं। ऐसे में बात कैसे बनती। नज़रें कैसे मिलतीं तो 1946 में जन्मे बालेंदु ने 74 बरस की उम्र में फिर आगे बढ़ने के लिए ‘हाथ’ थाम लिया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!