सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की जबलपुर के अधिकारियों की तारीफ

जबलपुर/ कोरोना संक्रमण के इस काल मे प्रशासनिक अधिकारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है,,,ओर वह जिस तरह से इन जिम्मेदारीयो को निभा रहे है,,,उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मध्यप्रदेश के अफसरों की तारीफ अब सिक्किम में भी हो रही है. खुद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग द्वारा एक पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लिखकर विशेष तौर पर जबलपुर एसडीएम आशीष पांडे की जमकर तारीफ की है.

एसडीएम आशीष पांडे

दरअसल, एक लेफ्टिनेंट की मध्यप्रदेश मे मौत हो गई थी. लेफ्टिनेंट चंद्रा सुब्बा को 17 मई को कटनी स्टेशन पहुंचने पर इलाज के लिए स्टेशन पर उतारा गया था वह गुजरात के वड़ोदरा से सिलिगुड़ी के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुई थी। जहां तबियत बिगड़ने पर जबलपुर में लेफ्टिनेंट चंद्रा सुब्बा अधिकारी का पहले प्राथमिक इलाज किया गया. उसके बाद भी जब हालत नहीं सुधरी तो उन्हें बेहतर इलाज के लिये जबलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया. इससे पहले की वे जबलपुर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचते रास्ते में उनकी मौत हो गई. लेफ्टिनेंट चन्द्रा सुब्बा के साथ उनकी बहन बिष्णु माया सुब्बा भी यात्रा कर रही थीं,,,मामले की सूचना पर कलेक्टर भरत ने एसडीएम आशीष पाण्डे को अंतिम संस्कार और आगामी कार्यवाही का ज़िम्मा सौंपा. जिसके बाद एसडीएम ने एक परिवार के सदस्य के तौर पर लेफ्टिनेंट चन्द्र सुब्बा का अंतिम संस्कार किया और एक भाई की तरह अपने फर्ज़ को निभाया. एसडीएम आशीष पांडे ने लेफ्टिनेंट चन्द्र सुब्बा की बहन को जबलपुर के एक होटल मे रूकवाया और वाहन की व्यवस्था कर दिल्ली सिक्किम हाउॅस के लिए रवाना किया।

यही वजह रही इस पूरे घटनाक्रम से जब सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तलंग वाकिफ हुए तो वे खुद को रोक न सके और पत्र लिखकर मध्यप्रदेश के इस अफसर की जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को पत्र जारी करते हुए उन्होने जबलपुर एसडीएम आशीष पांडे, कटनी के अपर कलेक्टर और जबलपुर कलेक्टर भरत यादव का भी उल्लेख करते हुए तारीफ की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!