भोपाल:हायर सेकेंडरी के शेष विषय की परीक्षाएं 9 जून से प्रारंभ होंगी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने किया टाइम टेबल घोषित

भोपाल। कोरो ना महामारी के तांडव से स्थगित की गई हायर सेकेंडरी के बकाया विषयों की परीक्षाएं अब 9 जून से प्रारंभ होंगी। इस संबंध में बोर्ड ने बुधवार को टाइम टेबल घोषित कर दिया है। प्रदेश में समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है कि इन परीक्षाओं से विद्यार्थियों को तत्काल अवगत कराया जाए।
मंडल के सचिव अनिल सुचारू ने कहा कि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं एक एवं 2 मार्च से प्रारंभ कराई गई थी। घातक महामारी को लेकर 19 मार्च तक यह परीक्षाएं  हो पाई थी। 20 मार्च से होने वाली यह दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं कोरोना के चलते स्थगित कर दी गई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर दसवीं के सभी विद्यार्थियों को बकाया विषयों की परीक्षा ना कराते हुए जनरल प्रमोशन दे दिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं कराने का निर्णय मंडल ले लिया था। बोर्ड सेक्रेटरी के अनुसार 12वीं की शेष परीक्षाएं 20 मार्च से 31 मार्च के बीच संपन्न होने थी। अब यह परीक्षाएं 9 जून से प्रारंभ कराई जाएंगी। 15 जून को यह परीक्षाएं पूर्ण रूप से संपन्न होगी। हालांकि जिस दिन सीएम के निर्देश पर यह निर्णय हुआ था उस दिन मंडल ने कहा था कि 8 जून से परीक्षाएं प्रारंभ करवाएंगे। लेकिन टाइम टेबल में 9 जून से शेष परीक्षाओं की शुरुआत का उल्लेख है। यह परीक्षाएं प्रातः 9:00 से दोपहर 12:00 एवं दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे के बीच दो पारियों में संपन्न होंगी। परीक्षा का पूरा टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!