इंदौर के पुलिस आरक्षक ने बनाई, व्हीकल सैनिटाइजर मशीन


पुलिस की कोरोना से सुरक्षा के साथ पुलिस की गाड़ियों को भी कोरोना के संक्रमण का वाहक बनने से बचाने के लिए आरक्षक ने बनाई, ” व्हीकल सैनिटाइजर मशीन “

डीआईजी इंदौर ने आरक्षक के इस इनोवेशन की सराहना कर दिया उसे ₹1000 का नगद पुरस्कार

इन्दौर- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/ कर्फ्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से शहर संवेदनशील क्षेत्र एवं कंटेनमेंट एरिया आदि में ड्यूटी करने एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरंतर रूप से इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य पुलिस की गाड़ियों को रोजाना इन क्षेत्रों में जाना होता है, जिसके कारण इन गाड़ियों के जरिये भी संक्रमण फैलने की आशंका होती है। इसी का ख्याल रखते हुए कि गाड़ियां के माध्यम से भी पुलिस संक्रमित ना हो और सुरक्षित रूप से अपनी इस चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को निरंतर कर सके, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए थाना चंदन नगर के आरक्षक 3158 रामकृष्ण रघुवंशी ने पुलिस की गाड़ियों को सैनिटाइज करने के लिए कुछ करने का सोचा और उन्होंने यूट्यूब एवं विभिन्न जगहों से जानकारी निकालकर वेल्डर को दिशा- निर्देश देते हुए एक व्हीकल सैनिटाइजर मशीन बनाई, जिसकी सहायता से पूरी गाड़ी को चंद सेकंड्स में सैनिटाइज किया जा सकता है।

आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी द्वारा तैयार की गई इस व्हीकल सैनिटाइजर मशीन का डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा आज दिनांक 29/04/2020 को डीआरपी लाइन इंदौर में उद्घाटन किया गया और उन्होंने आरक्षक रामकृष्ण के इस संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि, इंदौर पुलिस के इसी जज्बे से हम इस कोरोना की जंग को जरूर जीतेंगे, यह कहते हुए उन्होंने आरक्षक 3158 रामकृष्ण रघुवंशी को ₹1000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

उक्त व्हीकल सैनिटाइजर मशीन को डीआरपी लाइन इंदौर में स्थापित किया गया है जहां पर पुलिस की सभी गाड़ियों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जावेगा ताकि इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!