मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही शिवराज सिंह चैहान एक्शन मूड में आ गए हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सीधे मंत्रालय पहुंचे और उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक कर कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश के 2 शहरों में तत्काल कफ्र्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए है।
आज सुबह से प्रदेश के जबलपुर ओर भोपाल शहर में कफ्र्यू जारी है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के निर्देश पर कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोडे ने जिले की राजस्व सीमा में कफ्र्यू के आदेश जारी किए है, जिसके तहत 5 या 5 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सभी दुकान शासकीय आशासकीय कार्यालय संस्थान बंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। वही इसके अतिरिक्त लॉक डाउन के समय जारी किया गया, जिसमें आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









