राजधानी भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना कोविड-19 का पॉजिटिव मरीज मिला है। इससे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई है। उल्लेखनीय है 4 पॉजिटिव मरीज जबलपुर में दो दिन पहले मिले थे। जबकि पांचवां पॉजिटिव मरीज रविवार को भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में मिला है। मरीज तीन दिन पहले लंदन से भोपाल लौटा थी।
स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक 26 वर्षीय युवती लंदन में एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। वह 17 मार्च की सुबह लंदन से दिल्ली आई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर युवती की स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। यहां से युवती शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर भोपाल आई थी। रविवार दोपहर को युवती के परिजनों ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर, कोरोना जांच की मांग की थी। इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी जाकर कोरोना जांच के लिए युवती के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया था, जिसे जांच के लिए एम्स भोपाल भेजा गया था। जहां से युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव आई है। वही रविवार सुबह भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल आई एक युवती में कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद युवती को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के अलावा विमान में उसके आसपास बैठे छह अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया गया है। भोपाल में कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









