BJP संसदीय बोर्ड की बैठक आज,75 साल से अधिक के नेताओं के टिकट पर फैसला संभव

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। इस बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेता आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करेंगे। बीजेपी की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। ये बैठक ऐसे वक्त में बुलाई गई है जब सत्ताधारी दल और विपक्ष बालाकोट में एयर स्ट्राइक को लेकर आमने-सामने है।

बालाकोट में एयर फोर्स द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद देश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने इस एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाए हैं। कुछ नेताओं ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार से सबूत मांगे हैं। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आतंकियों की संख्या को लेकर एक बयान देकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। आगामी चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, संसदीय बोर्ड की बैठक में इसपर विचार किया जा सकता है।

75 साल से अधिक के नेताओं के टिकट पर फैसला संभव

लोकसभा चुनाव में किन वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया जाए और किन नेताओं को नहीं, इसपर भी फैसला लिया जा सकता है। पार्टी ने सभी वर्तमान सांसदों से रिपोर्ट कार्ड मांगा है। इस रिपोर्ट कार्ड में सांसदों को अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का लेखा-जोखा देना है। सांसदों को ये बताना है कि उन्होंने 5 साल के कार्यकाल के दौरान अपने-अपने क्षेत्र कौन-कौन से विकास कार्य किए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!