राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, वाहन जब्त कर वसूला जुर्माना

इंदौर निगम द्वारा बकाया राजस्व की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को बड़े पैमान पर कार्रवाई की गई। इस दौरान संपत्तिकर नहीं भरने वालों के ऑफिस तो सील किए गए हैं साथ ही रहवासी क्षेत्रों में ट्रैक्टर, कार, बाइक, फ्रीज और टीवी भी जब्त कर लिया गया। लोगों ने जैसे-तैसे राशि का इंतजाम कर सामान छुड़वाए।
संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले लोगों पर निगम द्वारा जोन 19 वार्ड 75 में ज्वाहा गृह उद्योग पर 3 लाख का संपत्तिकर बकाया होने पर कार्रवाई की। इस दौरान भवन सील किया गया। जोन 18 वार्ड 52 में सहायक राजस्व अधिकारी किशोर दुबे द्वारा जगदीश मुकाती निवासी सीताराम पार्क कालोनी का ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। उस पर 1 लाख 37 हजार 384 रुपए का संपत्तिकर बकाया था। जगदीश ने तत्काल राशि का इंतजाम किया तब ट्रैक्टर छोड़ा गया। जोन 19 वार्ड 41 में निलाॅयसिंह चैहान निवासी सोम नगर कनाडिया के 3 मकानों पर 60 हजार 334, 68 हजार 332 और 17 हजार 410 रुपए का संपत्तिकर बकाया होने पर राजस्व विभाग की टीम ने बाइक, मारूति कार, फ्रीज जप्त कर लिए। चैहान ने भी राशि का इंतजाम कर अपने वाहन और सामान मुक्त करवाए। जोन 19 वार्ड 50 में अनंत आगाशे निवासी 58 बिजली नगर पर करीब एक लाख का कर बकाया होने पर टीम ने बाइक जप्त की, जिसे बाद में राशि जमा करने पर छोड़ा गया। जोन 17 में ज्योति टैक्स टाईल्स पर 50 हजार 208 होने पर दो पहिया वाहन जब्त किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!