उद्योगपति हेमंत नीमा के ड्राइवर हत्याकांड में चार और गिरफ्तार

उद्योगपति हेमंत नीमा के ड्राइवर हत्याकांड में सिमरोल पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नीमा के ही परिवार का सदस्य है। वहीं, शेष कर्मचारी हैं। सबूत सामने आने के बाद खुद नीमा ने भी हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल ली है। बेटे के साथ हुई हरकत के बाद नीमा ने ही अपने ड्राइवर प्रमोद मतकर की हत्या की प्लानिंग की थी।
ड्राइवर की मौत की इस प्लानिंग में उसके साथ उसका बेटा पीयूष नीमा, रिश्तेदार कुणाल नीमा, ड्राइवर जगदीश उर्फ जग्गू, दूसरा ड्राइवर मोहन, गनमैन लोकेश, बंगले का कर्मचारी सोनू भी शामिल था। पुलिस ने बुधवार को इन चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली। अब इस केस में कुल 7 आरोपी हो गए हैं। वही बुधवार को पुलिस रिमांड पर चल रहे हेमंत नीमा के केसर बाग स्थित बंगले पर पुलिस अधिकारियों की टीम ने फिर दबिश दी और पूरे घर व ऑफिस की सर्चिंग की। करीब डेढ़ घंटे तक एएसपी व सीएसपी की टीम बंगले के अलग-अलग हिस्सों में जाकर हत्याकांड से जुड़े सुराग जुटाने में लगी रही। उद्योगपति हेमंत नीमा ने पूरे षड्यंत्र के साथ ड्राइवर की हत्या की साजिश रची थी। उसे अपहरण करने के बाद उसे बुरी तरह टाॅर्चर कर उससे एक कोरे स्टाम्प पर अंगूठे का निशान भी ले लिया था। ताकि टाॅर्चर करने के बाद यदि वह अपना मुंह खोले या किसी को भी शिकायत करे तो उस स्टाम्प के जरिए वह उसके आरोपों से बच सके। पुलिस को इस स्टाम्प की भी तलाश है। इसीलिए उनकी बंगले पर सर्चिंग की गई। वही पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है और पूछताछ के दौरान कई बातों का जिक्र कर रहा है जिस पर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हत्याकांड से जुड़े एक-एक व्यक्ति से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!