करंट लगने से हुई विद्युत वितरण कर्मचारी की मौत

इंदौर में एक बार फिर पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के कारण एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बेटमा थाना क्षेत्र के कलमेर जोन पर पदस्थ नर्मदा प्रसाद हमाचल गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था।
इसी दौरान अचानक से बिजली के तारों में करंट आ गया और नर्मदा प्रसाद को जोरदार करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गया। आनन फानन में पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी उसे तत्काल इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन काफी देर हो जाने के कारण कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद जब परिजनों को पूरे मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने भी पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि जिस जगह पर नर्मदा प्रसाद बिजली के तारों को ठीक कर रहा था उस समय वहां पर कई कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन उसके बाद भी हादसा हो गया, जिसकी जांच होना चाहिए। वही चंदननगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच बेटमा पुलिस को सौंप दी है। पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी में ऐसे हादसे पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन हर बार पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी घटना के बाद जाते हैं। उनका एक ही बहाना होता है कि जिस कर्मचारी की मौत हुई है वह उनके कर्मचारी ना होते हुए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर अपॉइंट किए हुए कर्मचारी रहते हैं, जिस कंपनी के द्वारा इनको अपॉइंट किया जाता है उसके संचालकों पर कार्रवाई होना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!