कोरोना वायरस का असर मंदिरों में भी

कोरोना वायरस का असर मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। बात यदि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर की की जाए तो यहां आमतौर पर बुधवार को श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बुधवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम ही दिखाई दी। वही मंदिर की प्रबंध समिति ने भी तय किया है कि कोरोना वायरस के चलते अन्न क्षेत्र में तैयार किए जा रहे भोजन के पैकेट बनाकर श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे।
कोरोना वायरस का असर श्रद्धा और भक्ति भाव पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। विश्व के प्रसिद्ध महाकाल ज्योतिर्लिंग में जहां श्रद्धालुओं के बगैर भस्मआरती की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में भी श्रद्धालुओं की संख्या पर कोरोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है। आमतौर पर खजराना गणेश मंदिर में हर बुधवार को श्रद्धालुओं की कतारें लगी दिखाई देती है लेकिन इस बुधवार को कम संख्या में ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रबंध समिति ने भी एहतियात के तौर पर मंदिर में तमाम इंतजाम किए हैं साथ ही गर्भ गृह में प्रवेश पर भी फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि गर्भगृह बंद होने के कारण कई श्रद्धालु निराश जरूर हुए लेकिन अधिकांश श्रद्धालु मान रहे हैं कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए इन उपायों की भी जरूरत है। खजराना गणेश मंदिर के साथी शहर के प्रसिद्ध रंजीत हनुमान मंदिर में भी कोरोना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी का पालन किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!