बेंगलुरु में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरना देने पर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। नरोत्तम ने तंस कसते हुए कहा कि अब आगे क्या होगा यह तो खुदा जाने, मचिस को आग बुझाने भेजा है। मिस्टर बंठाधार एक और पॉलिटिकल ड्रामा करने गए है यह पहला नहीं है इससे पहले भी कर चुके है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुरुग्राम भी गए थे जब भी कांग्रेस के विधायको ने कहा था किसी ने बंधक नहीं बनाया। बेंगलुरु के विधायक नहीं मिलना चाहते है। वो किसी के दबाव में नहीं है। उन्होंने इस्तीफे दे दिए है और पीसी करके साफ कह दिया है कि वे सरकार के साथ नही रहना चाहते। जबरन उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। मिश्रा ने कहा कि लगता है मिस्टर बंठाधार कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे। सरकार बहुतमत खो चुकी है। अगर बहुत है तो साबित करना चाहिए। राज्यपाल ने दो दो बार फ्लोर टेस्ट करने को कहा लेकिन इन्होंने उनके आदेश का पालन नही किया। पिछले 15 महीनो में हम 15 मिनिट्स के लिए सीएम से मिलने के लिए तरस गए है उनके विधायक सरकार झूठ की बुनियाद पर है।वही आज मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक को उन्होंने ढोंग बताया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









