पूरे विश्व में करोना वायरस का असर देखने को मिल रहा है, चीन सहित यूरोप के कई देश इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। भारत की बात करें तो भारत में भी अब इसका असर देखने को मिल रहा है। खासतौर पर उन संस्थान पर जिनका व्यापार विदेशों से ऑनलाइन होता है।
भारत के व्यवसायिक संस्थान भी करोना वायरस के चलते आर्थिक संकट में आ गए हैं। मेडिकल क्षेत्र की बात करें या डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र सभी इस महामारी से पीड़ित नजर आ रहे हैं। इंदौर में चल रहे डिजिटल मार्केटिंग संस्थान जिनका व्यवसाय विदेशों पर निर्भर है, उन पर खासा असर देखने को मिल रहा है। इंदौर के डिजिटल मार्केटिंग संस्थान के मैनेजर ने बताया कि हमारा व्यवसाय ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, नाइजीरिया और अन्य यूरोपियन कंट्रीज पर निर्भर करता है, लेकिन वहां इस महामारी के चलते हमें ऑनलाइन बिजनेस कम मिल रहा है, जिसके चलते हमारा व्यापार बाधित हो रहा है। संस्थान के मैनेजर का कहना है कि हमारा व्यापार 30 से 40 प्रतिशत इस महामारी के चलते प्रभावित हुआ है, यदि हालात जल्द ठीक नहीं होते हैं तो भारत में चल रहे कई डिजिटल मार्केटिंग संस्थान इससे प्रभावित होंगे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









