कोरोना वायरस के चलते एक और जहां सभी भीड़ वाले क्षेत्र में आगामी आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। वही रेलवे स्टेशनों पर भीड़ घटाने के लिए रतलाम रेल मंडल ने अपने सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए का कर दिया। 17 मार्च से यह व्यवस्था मंडल के 139 रेलवे स्टेशनों पर लागू हो जाएगी। अभी तक प्लेटफार्म टिकट 10 रुपए का मिलता था।
कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के कारण रेलवे विभाग ने रेलवे प्लेटफार्म पर भीड़ को घटाने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में वृद्धि की। रेलवे पीआरओ ने बताया कि यात्रियों के साथ घर के कई सदस्य उन्हें छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आते है, जिस वजह से ज्यादा भीड़ होती है। इसलिय रेलवे विभाग ने प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये से बढ़ा कर 50 कर दिया है। रेलवे विभाग ने बताया कि प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ाने के बाद स्टेशन पर भीड़ में कमी आएगी। इसके पहले पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में ट्रेनों के वातानुकूलित यात्री कोच का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर फिक्स करने के आदेश दिए थे, ताकि यात्रियों को कंबल की जरूरत न पड़े। रेलवे के आदेश पर रविवार से इंदौर स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों के वातानुकूलित कोच से पर्दे व कंबल हटाए गए। अब रेलवे इन कोच में यात्रियों को तकिया व चादर ही दे रहा है। वरिष्ठ जनसपंर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत के मुताबिक कोच में यात्री अपना कंबल ला सकता है। किसी यात्री को अतिरिक्त चादर की जरूरत होगी तो वह उपलब्ध कराई जाएगी।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









