विश्वशांति गुरुकुल का राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी शुभारम्भ

इंदौर: शिक्षा का हब बन चुके इंदौर शहर में देश के बड़े शिक्षण समूह भी अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं। इसी कड़ी में पुणे महाराष्ट्र के मायर्स एमआईटी शिक्षण समूह द्वारा संचालित डॉ. विश्वनाथ कराड विश्वशांति गुरुकुल की नई शाखा इंदौर में शुरू की जा रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप गांधीनगर में स्थापित इस शाखा का शुभारंभ 8 मार्च को मप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विश्वशांति गुरुकुल की संचालिका रिचा त्रिपाठी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम 5 बजे होनेवाले गुरुकुल के उदघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मायर्स एमआईटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ कराड करेंगे। एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे के कार्याध्यक्ष प्रो. राहुल कराड और विश्वशांति गुरुकुल की कार्यकारी संचालिका अदिति कराड विशेष अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे।

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर।

विश्वशांति गुरुकुल में इस वर्ष नर्सरी से 5 वी कक्षा तक प्रवेश दिया जाएगा। गुरुकुल को धीरे- धीरे 12 वी तक उन्नत किया जाएगा। रिचा त्रिपाठी ने बताया कि गुरुकुल में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ बौद्धिक कुशलता और आध्यात्मिक उन्नति पर जोर दिया जाएगा। यहां पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

विश्वशांति संगीत समारोह 9 और 10 मार्च को।

गुरुकुल की संचालिका रिचा त्रिपाठी ने बताया कि 8 मार्च को गुरुकुल के उदघाटन के बाद 9 और 10 मार्च को विश्वशांति संगीत समारोह का आयोजन किया गया है। दो दिवसीय इस समारोह में भुवनेश कोमकली और देवकी पंडित का गायन होगा वहीं शाहिद परवेज सितार और राकेश चौरसिया बांसुरी वादन पेश करेंगे। इसके अलावा शौनक अभिषेकी, अजिंक्य जोशी और रोहित मुजूमदार भी समारोह में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
प्रेस वार्ता में रिचा त्रिपाठी के साथ विश्वशांति गुरुकुल के प्रेम मेहता और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!