शिवराज ने लगाया सिंधिया की गाड़ी पर पथराव का आरोप

शुक्रवार शाम को भोपाल से दिल्ली लौटते समय शहर के कमला पार्क पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य की गाड़ी को काले झंडे दिखाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवराज सिंह चैहान ने उस हादसे को ज्योतिरादित्य पर जानलेवा हमला होना बताया है।
शिवराज ने दावा करते हुए कहा कि भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया की गाड़ी पर पत्थर बरसाए गए और काफिले पर भी पथराव किया गया। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भोपाल में सिंधिया की गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई ज्योतिरादित्य सिंधिया किसी तरह से जान बचाकर निकले हैं उन्होंने कहा कि बीजेपी सिंधिया पर हुए जानलेवा हमले की जांच की मांग करती है। शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई और अराजकता फैली हुई है। सिंधिया के साथ हुई हरकत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में रोष उत्पन्न है आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष विकास विरानी और महापौर आलोक शर्मा ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्यामला हिल्स थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।इस मौके पर महापौर आलोक शर्मा भाजपाइयों के साथ थाने परिसर में ही धरने पर बैठ गए।उधर अपने आवास पर चर्चा करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के बीजेपी के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला करने के लिए उनकी गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास किया गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि क्या राज्य में सत्ता खोने से बौखलाई सरकार सिंधिया पर जानलेवा हमला करवा रही थी। शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि सिंधिया पर हुए इस हमले की निंदा करते हुए मैं पुलिस प्रशासन से जांच की मांग करता हूं। ब्

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!