राज्यपाल से मिले सीएम कमलनाथ, कहा 10 साल तक रहूंगा प्रदेश का मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश में बढ़ी राजनैतिक सरगर्मियों के बीच आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में भाजपा द्वारा की जा रही विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर एक पत्र सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है वे गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में कथित तौर पर बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए कहें।
राज्यपाल के साथ मुलाकात करने के बाद सीएम कमलनाथ ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की और दावा किया कि कमलनाथ को आप और 10 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर देखेंगे।कमलनाथ ने इस दौरान कहा- हमने राज्यपाल से कहा कि बेंगलुरू में जिस तरह से विधायकों को बंधक बनाकर रखा वो दुनिया ने देखा. उन विधायकों को सबके सामने लाया जाए। कमलनाथ ने कहा कि राज्यपाल के साथ बातचीत में बजट सत्र आगे बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई। वही दावा करते हुए सीएम ने कहा कि कमलनाथ को आप और 10 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर देखेंगे। यह सारा बीजेपी का षड्यंत्र है एक बार यह तय हो जाए, फिर तय करेंगे क्या करना है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है, स्पीकर जो तारीख चाहें तय कर सकते हैं।कोरोना से सुरक्षा को लेकर कमलनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस यहां पहले राजनीति में है, बाद में देखा जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!