इंदौर अन्नपूर्ण रोड स्थित अपना स्वीट्स वाले भवन पर जिला प्रशासन द्वारा कुर्की की कार्रवाई की गई। इस भवन पर 9 लाख 99 हजार 703 का टैक्स बकाया था। भवन मालिक द्वारा राशि नहीं भरने पर कुर्की के आदेश पर भवन सील करने की कार्रवाई की गई।
वही अपना स्वीट्स के संचालक और इस भवन के किराएदार का कहना है कि भवन मालिक को किराया देने के बावजूद उसके द्वारा रेवेन्यू जमा नहीं करने के कारण कुर्की की कार्रवाई में उसकी दुकान सील हो गई। जिला प्रशासन ने सामान निकालने तक की मोहलत नहीं दी, जिससे नाराज दुकानदार भवन मालिक पर कोर्ट की कार्रवाई करने कह रहे है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









