शिवराज सरकार में जनसंपर्क मंत्री रहे और भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में गहरा राजनीतिक संकट के बीच बड़ा बयान दिया है। मिश्रा ने गुरुवार को दावा किया है कि कांग्रेस की सरकार 10 दिनों की मेहमान है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘यह सरकार अल्पमत में है हम मांग करेंगे राज्यपाल से कि उनके अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट हो जाए जो सरकार बहुमत में ही नहीं है, उसकी उपलब्धियों का दर्पण राज्यपाल क्यों बनें।’उन्होंने कहा, ‘यह सरकार ज्यादा से ज्यादा हफ्ते से 10 दिन तक टिक सकेगी। मेरी राय है कि एक हफ्ते या 10 दिन में सरकार गिर जाएगी। ओर अब आगे बीजेपी, पार्टी बैठक में तय करेगी कि राज्यपाल से कब मिलना है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









