सत्यनारायण सिंह ने पूरी कार्रवाई को बताया गलत

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी ज्वाइन करने के लिए प्रदेश की राजनीतिक में हलचल पैदा हो गई। एक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी जॉइन करने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। वही बीजेपी के नेता पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन ने इस संपूर्ण कार्रवाई को गलत बताया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन कहा कि यह घटनाक्रम केवल राजनीतिक लाभ पाने के उद्देश्य से किया गया है क्योंकि सिंधियाजी ने पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बीजेपी जाॅइन नहीं की है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी संख्या बल के माध्यम से अपनी ही सरकार को गिराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है चूंकि पार्टी में अगर वैचारिक मतभेद होते हैं तो वह पार्टी एक दूसरे के हितों की रक्षा के लिए काम करती है, लेकिन सिंधिया जी का मकसद केवल खुद के लाभ के पाने को लेकर की ।है ऐसे लोगों के मन में पार्टी देश राष्ट्र की भावना नहीं होती है इसमें केवल खुद का स्वार्थ होता है। वही सिंधिया जी के समर्थक कहते हैं कि पार्टी में उनकी अवमानना हो रही थी उन्हें कोई सुनता नहीं था इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ा। सत्यनारायण सत्तन ने बताया कि कई पार्टी के कार्यकर्ता जीवन पर्यंत तक अपनी पार्टी के सेवा करते हैं और उनको कोई पद तक नहीं मिल पाता लेकिन उनके पद मिलने का जब अवसर आता है, तो ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में पार्टी के प्रति हीन भावना आ जाती है जिससे वह पार्टी में अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं और अन्य पार्टी में जाने के बारे में सोचना शुरू कर देते है।
वही किसान कर्ज माफी को लेकर किए गए सवाल पर सत्तन जी ने कहा कि सिंधियाजी के मुंह पर 16 महीने से क्या पट्टी बंधी थी वह चुप क्यों बैठे रहे अगर उनको जनता के कल्याण की भावना उनके मन में होती तो वह पहले ही इस तरह का निर्णय ले सकते थे, लेकिन इसमें केवल और केवल पद लिप्सा के अलावा कोई दूसरा यथार्थ नहीं है। वही अपनी सरकार के बारे में सतन जी ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि सिंधिया जी के बीजेपी में आने से प्रदेश में उनकी सरकार बन जाएगी तो यह उनके लिए एक सोचने वाली बात होगी क्योंकि बीजेपी को आने वाले दिनों में जो कष्ट होंगे उसके लिए भी तैयार रहना होगा क्योंकि इन लोगों के आने से बीजेपी कार्यकर्ताओं की मूलभूत हित प्रहार होगा,, ऐसी चीजें किसी भी पार्टी को दूषित करती है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!