मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने के बाद आज कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इसकी सुगबुगाहट बहुत पहले से थी, सिंधिया की पार्टी में अवहेलना हो रही थी। इसलिए उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि अगर सिंधिया भाजपा में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।
कैलाश विजयवर्गीय की माने तो कांग्रेस की रीति नीति के चलते ही सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी है। वहां उनकी हमेशा उपेक्षा हुई है। वहीं प्रदेश की जनता भी कांग्रेस से नाराज है। किसानों के कर्ज माफ नहीं हुए लाडली लक्ष्मी की शादी का पैसा कमलनाथ सरकार नहीं दे रही थी। यहां तक कि गरीबों की मौत पर जो शिवराज सरकार पैसा दिया करती थी। वह पैसा भी कमलनाथ सरकार ने रोक दिया था इन सब बातों को लेकर गांव-गांव में सरकार के खिलाफ रोष व्याप्त है। उधर इंदौर में भी इस्तीफे देने का दौर ष्षुरू हो गया है। सिंधिया के साथ साथ इंदौर में भी बगावत के सुर उठने लगे है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने भी इस्तीफा दे दिया है। वे भी पिछले डेढ़ साल से पार्टी से नाराज चल रहे थे और वो भी कई बार उपेक्षा के आरोप लगा चुके थे।
कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि इटली वाला दिमाग छोड़ दें और नए सिरे से चिंतन और मंथन करें तभी कुछ हो सकता है। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद मचे राजनीतिक घमासान के चलते भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया है। इस दौरान अपने निवास पर चर्चा में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनने के बाद से ही दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया था, जिससे वे उपेक्षित महसूस कर रहे थे। विजयवर्गीय ने कहा सिंधिया का फैसला देश हित में है और उनके भाजपा में आने से इस्तीफा के दौर के चलते देशभर में कांग्रेस कमजोर होगी उन्होंने कमलनाथ सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब कमलनाथ सरकार जाने वाली है। इसलिए लोग अपने पैसे लेने के लिए वापस मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बंगलों पर खड़े हैं, क्योंकि कमलनाथ सरकार में हर काम एडवांस पैसे लेकर कर रहे थे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









