इंदौर की गेर को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की कवायद में जुटा प्रशासन

इंदौर में हर वर्ष रंगपंचमी के मौके पर निकलने वाली रंगारंग गेर को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की कवायद में जिला प्रशासन जुट गया है। इस गेर को ऐतिहासिक बनाने में जिला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त रूप से जुड़े हुए हैं।
वही इस बार उम्मीद है कि इस गेर को देखने के लिएयूनेस्को की टीम भी आ सकती है। साथ ही बड़ी संख्या में बाहर से भी मेहमान इस गेर को देखने के लिए इंदौर पहुंचेंगे। वही गेर को देखने के लिए बाहर से आने वाले मेहमानों को बैठाने की खास व्यवस्था भी की जा रही है। गेर जिन स्थानों से होकर गुजरती है, वहां के मकानों का सर्वे किया जा रहा है। ऐसे मकानों की सूची बनाई जा रही है, जिसकी छत पर मेहमानों को बैठाया जा सके। गौरतलब है कि इस गेर को विश्व धरोहर में शामिल कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा यूनेस्को से भी बात की गई थी। इस गेर में शामिल होने वाली अलग-अलग समितियां कई सालों से इस गेर को निकाल रही हैं। इस गेर की खास बात यह रहती है कि इसमें स्वचालित मिसाइलों से 50 से 60 फीट तक रंग फेंका जा सकता है। इंदौर में रंग पंचमी पर इस गेर का आयोजन किया जाता है, इसका उत्साह तब चरम पर होता है, जब सभी के गेर एकत्रित होकर राजवाड़ा पहुंचते हैं और यहां पर मौजूद लाखों लोग एक साथ होली खेलते है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!