भारतीय जनता पार्टी हॉर्स ट्रेंडिंग जैसी हरकत नहीं करती है यदि हमें सरकार बनाना होती तो जिस समय कांग्रेस की सरकार बनी उस समय ही यह कार्य कर लेते। अब एक सवा साल बाद ऐसा क्यों करेंगे। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने यह बात कही है।
इंदौर में मीडिया के सामने विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों व नेताओं की जमीन उखड़ रही है। विधायकों के कार्य नहीं हो रहे हैं, उनकी नहीं सुनी जा रही है। इसलिए वह बीजेपी में आना चाह रहे हैं। वही आकाश ने सरकार और मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्री पैसा बनाने में लगे है। विकास कार्यों पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









