इंदौर शहर में इनकम टैक्स व सेल टैक्स विभाग द्वारा आए दिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से लेकर घरों तक पर कार्रवाई देखने को मिलती है। इसी को लेकर सूचनाओं के आधार पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा सराफा बाजार के कई व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई की। अभी तो आय व्यय से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी विभागों को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई थी। इसी के चलते विभागों द्वारा प्रदेश में कई स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर इंदौर में इनकम टैक्स विभाग ने सर्राफा में सोने चांदी से जुड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में आए हुए के इनकम टैक्स में मिली शिकायतों के बाद छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर कई आयवाय से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं कार्रवाई के सुबह से शुरू की गई थी जो कि देर रात जारी थी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









