इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी सूरज वर्मा ने तंबाकू पर फ्री सेमिनार का आयोजन किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी डॉक्टरों ने दी।
पुलिस कंट्रोल रूम को तंबाकू फ्री करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी सूरज वर्मा और कंट्रोल रूम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें डॉक्टरों ने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। ये सेमिनार दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। उन्हें बताया गया कि किस तरह से तंबाकू से कैंसर होता है और इससे कैसे बचना चाहिए। इस दौरान विशेषज्ञों ने प्राथमिक तौर पर किस तरह से इलाज करना है, ये भी बताया। वहीं दूसरे चरण में पुरुष पुलिसकर्मियों को तंबाकू से होने वाले परिणामों की जानकारी दी गई। बता दें कि पुलिस कंट्रोल रूम को कल एसपी मुख्यालय ने तंबाकू फ्री करने की पहल की है और उसी क्रम में इस सेमिनार का भी आयोजन किया गया है। फिलहाल अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में इंदौर एसपी की पहल का किस तरह से असर होता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









