कोरोना वायरस को लेकर पूरे प्रदेश सहित इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। गुरुवार को शहर के टीबी अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड की शुरुआत की गई, जिसमें करीब 50 आइसोलेशन बेड लगाए गए हैं। इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इंदौर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जरिया ने बताया कि वर्तमान समय में एमवाई में कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार हेतु 6 आइसोलेशन वार्ड है। वहीं पीसी सेठी में छह है। साथ ही इंदौर के टीवी अस्पताल में 50 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड आज तैयार हुआ है। साथ ही महू के आर्मी अस्पताल में भी 1 आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वही जिला स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि इटली से एक महिला बीते दिनों इंदौर आई, जिन्होंने इटली में अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की थी। जहां वह एक कोरोना वायरस के पॉजिटिव पेशेंट से संपर्क में आ गई थी। जानकारी लगने के बाद उसे एमवाय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया और उसका सैंपल भेजा गया जो कि नेगेटिव आया है। अब उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है, फिलहाल महिला स्वस्थ है। वही अधिकारी के मुताबिक वायरस के सस्पेक्ट अभी तक स्वास्थ विभाग के सामने आए 7 जिनकी ब्लड की जांच पुणे और नागपुर भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक कुल बीमारी के सम्बन्धित आंकड़े 107 लोगो को आईसोलेशन में रखा गया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









