फाग उत्सव में किन्नरों को भी दिया न्यौता

इंदौर के गोयल इनक्लू सोसाइटी द्वारा आयोजित फाग उत्सव में बड़ी संख्या में महिला मंडल द्वारा फाग खेला गया। इस फाग उत्सव की खास बात यह रही कि इस उत्सव में आयोजकों ने किन्नर समाज को भी निमंत्रण दिया और जमकर फाग उत्सव मनाया।
इंदौर की गोयल इनक्लू सोसाइटी की महिला मंडल द्वारा आयोजित फाग उत्सव में बड़ी संख्या में सोसाइटी की महिलाओं ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को होली का कलर लगाया। इस फाग उत्सव की खास बात ये रही कि इस उत्सव में समाज से अलग रह रहे किन्नरों को भी बुलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मीरा कड़वे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल द्वारा भजन गाकर किया गया। इस दौरान होली के गीतों पर जमकर डांस कर फाग उत्सव मनाया। फाग उत्सव में आए किन्नरों ने कहा कि अभी तक हम केवल अपनी कमेटी के लोग के साथ ही होली मनाते आए हैं। हम गोयल इंनक्लू को धन्यवाद देते है कि हमें फाग उत्सव के लिए अपना समझ कर बुलाया। वही किन्नर नूरी खान ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हमें अपने परिवार की याद आ जाती है। हम पिछले 7 से 8 सालों से घर नहीं गए हैं और इस फाग उत्सव में आकर परिवार की कमी भी दूर हो गई है। सोसाइटी की सदस्य संगीता भटनागर ने बताया कि यह आयोजन 2 सालों से आयोजित किया जा रहा है। इस बार फाग उत्सव में किन्नर नूरी और संध्या ने आकर फाग उत्सव का मजा दोगुना कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!