इंदौर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला भंवर कुआं थाना क्षेत्र का है, जहां 24 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
मामला देर रात भंवरकुआं थाना क्षेत्र की पिपलियाहाना का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक ने अपने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक मूलतः मनावर का रहने वाला था और इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। देर शाम तक गेट नहीं खोलने पर जब साथ ही छात्रों ने जाकर देखा तो अभिषेक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









