मध्यप्रदेश में जारी महासंग्राम को लेकर अब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान ने चुप्पी तोड़ी है। शिवराज ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।
शिवराज का कहना है कि मैं तो दिल्ली आता-जाता ही रहता हूं। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हूं जब भी दिल्ली बुलाया जाता हैं, मैं जाता हूं। भारतीय जनता पार्टी के काम से जाता हूं, अभी पार्टी के काम से आकर अब आगर जा रहा हूं। वही उन्होंने दिग्विजय के विधायकों को होटल में बधंक बनाने के आरोपों को लेकर कहा कि दिग्विजय सिंह को इससे क्या लेना कि मैंने क्या किया। उनका एक ही काम है केवल आरोप लगाना। अब कांग्रेस में इतने गुट है कि आपस में ही मारामारी मची है और आरोप हम पर लगाते हैं। इसका मतलब क्या है, राज्यसभा के सवाल पर शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह लड़ेंगे या ज्योतिरादित्य लड़ेंगे या कौन लड़ेगा वही बता सकते है इसी चक्कर में यह सब कुछ हो रहा है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









