इंदौर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ विधायक और कद्दावर नेता, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बेहतर काम कर रही है। यही बीजेपी की बौखलाहट है कि 15 साल में जो काम बीजेपी ने नहीं किए वह काम मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने 1 साल में पूरे कर दिए।
संजय षुक्ला ने कहा कि युवाओं को रोजगार, सस्ती बिजली भू-माफिया अभियान सहित कई ऐसे काम है। जिससे जनता खुश है साथ ही कमलनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है। कांग्रेस पार्टी का हर विधायक सच्चा सिपाही है। वह कभी लालच में या पार्टी से दगा नहीं कर सकता। बीजेपी पार्टी लाख कोशिश कर लें कमलनाथजी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में अपना कार्यकाल पूरा करेगी और जनता के विश्वास पर जिस तरह से खरी उतर रही है आगे भी जनता के लिए विकास कार्य करते रहेंगे।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









