इंदौर रेसीडेंसी क्लब बना इन्टर क्लब डबल्स टेनिस टूर्नामेंट का चैम्पियन

इंदौर रेसीडेंसी क्लब द्वारा तीन दिवसीय इन्टर क्लब डबल्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में तीन क्लबों क्रमश: यशवंत क्लब, इंदौर टेनिस क्लब एवं मेजबान इंदौर रेसीडेंसी क्लब ने हिस्सा लिया।
रेसीडेंसी क्लब के प्रबंधक शेखर तिवारी ने बताया कि प्रथम वरियता प्राप्त संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी व आईजी विवेक शर्मा की जोड़ी ने यशवंत क्लब की प्रथम वरियता प्राप्त जोड़ी शहजाद अंकलेशरिया व सन्तोष मिश्रा को सीधे सेटो में 6-2, 6-4 से हराया। इसी तरह द्वितीय वरियता प्राप्त जोड़ी सतपाल सिंह सैनी एवं सुनील पारदसानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यशवंत क्लब के अनिल बक्शी एवं दीपक हरियानी को 6-4, 6-4 से हराया तथा दो अन्य जोड़ी भी अपने मैचों में विजेता रही।
इस टूर्नामेंट में प्रत्येक क्लब की 5-5 डबल्स टीमों के उनके क्लब की रेकिंग के आधार पर मुकाबले रखे गये थे। प्रत्येक टीम को एक-दूसरे की टीम के साथ खेलने का प्रारूप था। पहला मुकाबला इंदौर टेनिस क्लब और इंदौर रेसीडेंसी क्लब की टीम के विरूद्ध खेला गया, जिसमें इंदौर रेसीडेंसी क्लब ने इंदौर टेनिस क्लब की टीमों को 4-0 से हराया। दूसरा मुकाबला इंदौर टेनिस क्लब की टीम और यशवंत क्लब की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें इंदौर टेनिस क्लब ने यशवंत क्लब को 3-2 से हराया। तीसरा मुकाबला यशवंत क्लब और इंदौर रेसीडेंसी क्लब की टीम के बीच खेला गया, जिसमें इंदौर रेसीडेंसी क्लब ने यशवंत क्लब को सीधे 4-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संभाग आयुक्त एवं क्लब के अध्यक्ष आकाश त्रिपाठी एवं आईजी श्री विवेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर यशवंत क्लब के चेयरमेन श्री पम्मी छाबड़ा भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत श्री सतपाल सिंह सैनी, श्री हनिफ खान एवं श्री सुनील पारदासानी ने किया व संचालन एवं आभार श्री सोहन नागर ने माना।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!