इंदौर के रेसिडेंस क्षेत्र स्थित सरकारी बंगले के स्टोर रूम में षाॅर्ट सर्किट होने से आगजनी की घटना सामने आई है। बंगले के स्टोर में सीपीडब्ल्यू विभाग का सामान रखा था। जब बंगले के स्टोर रूम से धुआं निकलता कर्मचारी ने देखा, तो तुरंत दमकल को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया। स्टोर रूम में पुराना सामान पड़ा था। लंबे समय से बंगला खाली पड़ा है। वही बंगले के आसपास अन्य अधिकारियों के बंगले भी है। यही मध्यप्रदेश के स्वास्थ मंत्री का भी बंगला है। हालांकि यह गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









