यूनेस्को की टीम देखेंगी इंदौर की रंगपंचमी

इंदौर में हर बार की तरह इस बार भी रंगपंचमी पर हजारों किलों गुलाल से लाखों लोग होली खेलेंगे। यहां की रंगपचमी की गेर इस बार यूनेस्को की टीम देखेगी। रंगपंचमी को लेकर पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। देशभर में इंदौर शहर की पहचान बन चुकी रंगारंग गेर इस बार कुछ खास होगी। प्रतिवर्ष की तरह इस साल 14 मार्च को रंगपंचमी पर हजारों किलो गुलाल और रंग-बिरंगे पानी से लाखों लोग होली खेलेंगे। वर्षों पुरानी इस परंपरा के लाखों लोग साक्षी बनेंगे। साथ ही इसे देखने के लिए खासतौर पर यूनेस्को की टीम राजबाड़ा पर मौजूद होगी। इस बार भी गेर टोरी कॉर्नर से शुरू होगी। वही हर बार की तरह इस बार भी अलग अलग संगठनों द्वारा गेर निकाली जाएगी। इस परंपरागत गेर को लेकर पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी मनीषा पाठक सोनी ने बताया कि रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर समिति के करीब 150 लोगों के साथ बैठक की गई। वही समिति का कहना था कि परम्परागत इस गेर में हुडदंग न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। बता दें कि कई साल पहले हुड़दंगियों ने एक परिवार की कार रोक के बद्तमीजी की थी, जिससे शहर का नाम भी खराब हुआ था। बैठक में होली, रंगपंचमी समेत आने वाले अन्य त्यौहारों में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की क्या भूमिका होगी, इस पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस बार यूनेस्को की टीम इसे देखने आ रही है। टीम यहां यह देखेगी कि रंग और संस्कृति का यह त्यौहार कितना स्पेशल है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!