पिता ने स्कूल नहीं जाने पर बेटी को डांट क्या लगाई, बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुषी कर ली। जब पिता घर पहुंचे तो अपनी बेटी को फंदे पर लटका देख वे बेसुध हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और षव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आज की पीढ़ी को ये सोचने की जरूरत है कि उनके बाद उनके मां बाप का क्या होगा। पिता की डांट से आहत एक मासूम अपने पिता को इतना बड़ा बोझ दे गई जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। 10 साल की उम्र, कक्षा चैथी की छात्रा, मासूम हंसता खेलता चेहरा, पिता को मां समझा, पिता ने भी कभी मां की कमी महसूस नहीं होने दी। लेकिन मासूम ने पिता की डांट को तनाव समझ लिया और फंदे पर झूल कर अपनी मौत को गले लगा लिया। घटना इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर कॉलोनी की है। यहां रहने वाले रवि बर्मन की 10 साल की बेटी खुश्बू स्कूल में होने वाली पेरेंट्स मीटिंग में नहीं गई थी। इस बात को लेकर पिता ने जब फोन पर अपनी बेटी को पेरेंट्स मीटिंग में नहीं जाने को लेकर डांट लगाई। बस पिता के फोन रखते ही बेटी फंदे पर झूल गई। वहीं पिता को क्या पता था कि मासूम उस डांट को तनाव समझ लेगी और इतना बड़ा कदम उठा लेगी। बेटी की लाश को फंदे पर देख पिता रवि बेसुध हो गए। फिलहाल एमआईजी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









