सीआईएसएफ के जवान ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी

इंदौर शहर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित आरआर कैंट से सामने आया है, जहां आरआर कैंट में पदस्थ सीआईएसफ के जवान अनिल कुमार ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
सीआईएसएफ के जवान ने खुद की सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। बता दें कि अनिल कुमार मूलतः राजस्थान का रहने वाला था और तीन साल पहले ही सीआईएसएफ में भर्ती होकर इंदौर के कैंट में ड्यूटी कर रहा था। रोजाना की तरह ड्यूटी करने के लिए कैंट के अंदर मौजूद वाच टॉवर पर गया था और इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली। जब इसकी जानकारी वहां पदस्थ अन्य जवान को लगी तो उसने पूरे मामले की जानकारी अन्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद अधिकारियों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। राजेन्द्र नगर पुलिस ने पूरा मामला एसपी पश्चिम महेंद्र कुमार जैन को बताया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने पूरे मामले की जांच की। हालांकि पुलिस को जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!