आयुर्वेदिक दवाइयों की डीलरशिप देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

इंदौर पुलिस लगातार धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक लगातार आयुर्वेदिक दवाइयों की डीलरशिप देने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे रहा है। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोग्य आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड को आरोग्य ऋषि नामक संस्था बनाकर उसने लोगों से जमकर ठगी की है। उसने इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में काॅल सेंटर बनाया हुआ था और काॅल सेंटर के आधार पर वह देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आयुर्वेदिक दवाइयों की डीलरशिप देने की बात करता और लाखों रूपया ले लिया करता था। इस तरह से पकड़े गए युवक ने तकरीबन 40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच को ठगोरे के ऑफिस से बड़ी मात्रा में दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की है। पुलिस पकड़े गए आरोपी के बैंक अकाउंट भी खंगाल रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच का मानना है कि ठगी की वारदात करोड़ों में हो सकती है। आरोपी ने चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि प्रदेशों में रहने वाले लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया और उनसे बड़ी मात्रा में लाखों रुपए ऐंठे है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!