वरिष्ठ पत्रकार शर्मा ने स्वच्छता के सफर को किया पुस्तक में अंकित

इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार राजा शर्मा ने इंदौर के स्वच्छता के अब तक के सफर को शब्दों के माध्यम से एक पुस्तक में अंकित किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार इंदौर को नंबर वन बनवाने वाले किरदारों के साथ इस महाअभियान के पीछे छुपी मेहनत को पुस्तक के माध्यम से बताया गया है। स्वामी श्री अवधेशानंद गिरी और उत्तम स्वामी जी के साथ पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पुस्तक का विमोचन किया।
इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण में तीन बार नंबर वन का खिताब पा चुका है और अब बारी है सफाई क्षेत्र में चैका लगाने की। लेकिन खास बात यह है कि स्वच्छता अभियान में लगातार अपने मुकाम को कायम रखना इतना आसान नहीं रहा। इसके पीछे तमाम जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और शहर की जनता का जबरदस्त योगदान है। यही वजह है कि इंदौर शहर की सफाई ना सिर्फ अन्य प्रदेशों के लोगों के लिए शोध का विषय बन गई है, बल्कि अब इंदौर की सफाई व्यवस्था और उससे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर पुस्तक भी लिखी गई है। शहर के पत्रकार राजा शर्मा ने इंदौर शहर की स्वच्छता के सफर और उसके पीछे की कठिनाइयों सहित सभी के सामूहिक प्रयासों को इस पुस्तक के माध्यम से शब्द प्रदान किए गए हैं। जूना पीठाधीश्वर श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज और उत्तम स्वामी जी ने राजेश वर्मा द्वारा सफाई को लेकर लिखी गई इस पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने उद्बोधन में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा द्वारा की गई इस नई पहल की जमकर तारीफ।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!