इंदौर के भाजपा कार्यालय पर सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं विधायक मालिनी गौड़ ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इस दौरान वह बोले कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, प्रदेश की जनता हैरान और परेशान है।
बीजेपी नेताओं के मुताबिक इस सरकार के कारनामो के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी अपना दायित्व का निर्वहन सही तरह से नही कर रहे है। आला अधिकारी सिर्फ अपना तबादला बचाने में ही लगे रहते है। जनता की चिंता ना सरकार को है और ना प्रशासन को शहर के गरीब लोग अपने इलाज के लिये दर-दर भटक रहे है। पूर्व की सरकार के द्वारा आम जनता के लिये चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया, और जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रचार के समय जनता से झूठे वादे कर सरकार तो बना ली, लेकिन जनता से किये गये किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया ने कांग्रेसी नेता शंकर यादव के पार्टी छोड़ने को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाया जिस पर सांसद शंकर लालवानी नगर अध्यक्ष गोपी नेमा व पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने गोलमोल जवाब दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









