मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सांवेर रोड स्थित आशा कॉन्फेक्शनरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता और उद्यमियों के सहयोग से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाना है। यह हमारे लिये सौभाग्य की बात है कि हमारे प्रदेश में वन संसाधन, खनिज संसाधन और मानव संसाधन पर्याप्त है। इसलिये यहां पर सभी राज्यों के उद्योगपति उद्योग लगाने के लिये उत्सुक रहते हैं।
इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि उद्योग के लिए जमीन, कच्चा माल, उद्यमी और पूंजी के अलावा इच्छाशक्ति की सख्त जरूरत होती है। इच्छाशक्ति से ही कोई भी व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंच सकता है। प्रदेश में विशेषकर इंदौर और पीथमपुर में उद्यमियों ने रोजगार, वाणिज्य और उद्योग की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उद्योग लगाना तो आसान है मगर यातायात और विपणन उद्योगों के लिये सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आशा कॉन्फेक्शनरी में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिन्हें देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ और इस उद्योग की सफलता के लिये मैं आशा दरयानी और उनके पुत्र दीपक दरयानी को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि सफल उद्यमी दीपक दरयानी हमारे बेरोजगार नौजवानों को उद्योग लगाने के लिये प्रेरित, प्रशिक्षित और मार्गदर्शित करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में गृहमंत्री बाला बच्चन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, विधायक बुरहानपुर सुरेंद्र सिंह, विधायक देपालपुर विशाल पटेल सहित अनेक उद्योगपति और आशा कॉन्फेक्शनरी के कर्मचारी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!