सैनिक का सम्मान पूर्वक किया अंतिम संस्कार

बीएसएफ के जवान मनोज गोलकर का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आज खंडवा जिले के पंधाना अंतर्गत उनके गृह ग्राम जामठी पहुंचा। यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मनोज गोलकर अमृतसर में बीएसएफ के सैनिक थे और घर की सफाई करते समय सीढ़ियों से फिसलने के दौरान वह घायल हो गए थे। अमृतसर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर वायुयान के द्वारा इंदौर के रास्ते खंडवा पहुंचा। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनके अंतिम संस्कार में आस-पास के गांव से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और भारत माता की जय और मनोज गोलकर जिंदाबाद जैसे राष्ट्रवादी नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंधाना विधानसभा के जामठी गांव के निवासी मनोज गोलकर 2014 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग श्रीनगर में थी। 10 महीने पहले ही उनका स्थानांतरण अमृतसर हुआ था। जनप्रतिनिधियों ने भी देश की सेवा के लिए समर्पित इस वीर जवान के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और गमगीन परिवार को हरसंभव मदद देने का वादा किया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!