जयपुर इंदौर चलने वाली ट्रेन में चार दिन तक सफर करती रही लाश

जयपुर इंदौर चलने वाली ट्रेन में चार दिन तक एक लाश सफर करती रही। इंदौर जीआरपी ने तलाशी के दौरान बाथरूम में लाष को देखा। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
मामला जीआरपी थाना इंदौर का हैं, जहां जयपुर से इंदौर चलने वाली ट्रेन में एक युवक की लाश मिली। लाश चार दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसको पहचानना मुश्किल हो गया था। जब जीआरपी पुलिस में मृतक की तलाशी ली तो उसके जेब से एक अखबार की कटिंग मिली, जिसमें पूर्व में एक युवती ने चिमनगंज थाना क्षेत्र उज्जैन में फांसी लगा ली थी। बताया जा रहा है कि मृतक युवती का प्रेमी भी था, और तब से ही घर से बाहर था। पुलिस ने जब अखबार की कटिंग के माध्यम से उज्जैन के चिमन गंज थाने से संपर्क कर परिजनों को तलाशा तो गायब युवक के परिजनों ने मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर से जांच शुरू की, जिसमें एक नई कहानी सामने आई। पुलिस को मृतक की पहचान युवक कमल यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बाॅडी दिखाई तब जाकर कमल के परिजनों ने हाथ पर बने निशान के आधार पर षिनाख्त की।
वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक कमल ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था और कर्जदारों से परेशान होकर घर से भाग गया था और एक चाय की दुकान में काम करने लगा था। मृतक हर एक दिन सुसाइड के नए नए तरीके खोजता था। जिस चाय की दुकान पर मृतक काम करता था उसने बताया कि कमल अखबारों में लगने वाली खबरों की कटिंग अपने पास रखता था और उन्हें दिन में कई बार पड़ता था और सुसाइड करने के नए नए रास्ते खोजता था। पुलिसने षव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों के पास अंतिम संस्कार के भी पैसे नहीं थे तो इंदौर जीआरपी थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने ही उसका अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस ने इस पूरे मामले में गंभीरता से लेते हुए रेलवे को पत्राचार भी किया है, जिसमें रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के साथ ही रेल में साफ सफाई को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!