पितरेश्वर हनुमान के 19 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में निकाली कलश यात्रा

इंदौर के पितृ पर्वत पर बनाए गए अष्टधातु के पितरेश्वर हनुमान के 19 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में इंदौर शहर की हजारों की तादाद में महिलाएं कलश लिए शामिल हुई। यात्रा की अगुवाई बड़ी संख्या में साधु-संत और महात्माओं ने की। साथ ही इस कलश यात्रा में बीजेपी के नेताओं भी शामिल हुए। यात्रा में श्रद्धालु हनुमान चालीसा और राम नाम की महिमा का गुणगान करते नजर आए।
इस पितरेश्वर हनुमान के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस आयोजन को निर्देशित कर रहे हैं। कलश यात्रा की शुरुआत एरोड्रम रोड स्थित विद्याधाम मंदिर से हुई। यात्रा विद्या धाम से सात किलोमीटर का सफर तय कर पितृ पर्वत पर पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने देवी अंजना के रूप में भाग लिया। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए विश्व की सबसे लंबी कलश यात्रा का रिकॉर्ड कायम होगा। गौरतलब है कि पितृ पर्वत पर राम भक्त हनुमान की 66 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण ग्वालियर के 125 कारीगरों द्वारा किया गया। इसे सात साल में 264 हिस्सों में बनाया गया। इन हिस्सों को जोड़ने में करीब दो साल का समय लगा। मूर्ति का वजन 108 टन है। हनुमानजी की गदा की लंबाई 45 फीट है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!